फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में मंडी ने पंडोह स्कूल की टीम को 3-0 से हराया

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की खेलकूद स्पर्धाएं शनिवार को पड्डल मैदान में शुरू हो गईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेंट्रल रेंज मंडी के डीआईजी कपिल शर्मा ने किया। जबकि डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान खेलकूद उपसमिति के संयोजक एवं एसपी मंडी गुरुदेव सिंह भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन हॉकी स्पर्धा शुरू हुई जो 5 फरवरी तक चलेगी। पहला मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल सुंदरनगर और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुंदरनगर के बीच खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल सुंदरनगर ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोह और मंडी के बीच खेला गया। जिसमें मंडी स्कूल की टीम ने 3-0 के अंतर से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। तीसरा मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल सुंदरनगर ग्रीन और रवि स्पोर्ट्स क्लब सुंदरनगर के बीच हुआ। जिसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल सुंदरनगर ग्रीन की टीम ने 3-0 के अंतर से विजय हासिल की। दिन का अंतिम मैच मंडी कॉलेज और महामाया स्पोर्ट्स क्लब सुंदरनगर के बीच खेला गया। जिसमें मंडी कॉलेज की टीम ने 5-1 के अंतर से जीत दर्ज की। मंडी जिला हॉकी एसोसिएशन के सचिव दलीप ठाकुर ने कहा है कि प्रतियोगिता में 10 हॉकी टीमें हिस्सा ले रही हैं और प्रतियोगिता का फाइनल 5 फरवरी को खेला जाएगा। विजेता और उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें