फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षिता ठाकुर और राजेंद्र कुमार बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय उच्च पाठशाला कैहरी में वार्षिक समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में विधायक कर्नल इंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। मुख्याध्यापक जय कुमार कौंडल ने मुख्यातिथि को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट मुख्यातिथि और उपस्थित अभिभावकों के समक्ष रखी। जिसमें उन्होंने वर्षभर में हुई विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों का ब्योरा मुख्यातिथि के समक्ष रखा। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। रक्षिता ठाकुर और राजेंद्र कुमार को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया। इसके अतिरिक्त शिक्षा, खेलों और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों में सूरज कुमार, अभिषेक, आकाश कुमार, सौरभ भारद्वाज, करतार सिंह, अजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, अखिल चंदेल, पूजा देवी, बंदना कुमारी, साक्षी, प्रिया, मीनाक्षी वर्मा, कंचना देवी और अंचल कुमार ठाकुर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने पाठशाला को दो कमरे देने की घोषणा की और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 5 हजार इनाम के तौर पर दिए। इस मौके पर एसएमसी प्रधान मंजू कुमारी, समस्त स्टाफ, अभिभावक और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें