फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैलचौक गैस एजेंसी की ड्रा लिस्ट में स्थानीय लोगों के नाम गायब

विज्ञापन
gas cylender
विज्ञापन
चैलचौक (मंडी)।इंडियन ऑयल कारपोरेशन की ओर से वीरवार को मंडी में निकाले गए चैलचौक गैस एजेंसी के ड्रा को लेकर कारपोरेशन के अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर अनेक आवेदनकर्ताओं ने सवाल उठाए हैं। चैलचौक के लोगों ने आरोप लगाया है कि चैलचौक के रहने वाले कुछ लोगों के ड्रा लिस्ट में नाम नहीं आए हैं और बाहरी लोगों के नाम कंपनी ने लिस्ट में लिए हैं। स्थानीय लोगों में देशराज शर्मा, भरत कुमार और रविंद्र राणा ने बताया कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि पैसा जमा करवाने के बाद भी ड्रा लिस्ट में उनका नाम नहीं आया है। जिन आवेदनकर्ताओं के नाम ड्रा लिस्ट में नहीं आए हैं वे अब इंडियन ऑयल कंपनी के खिलाफ अदालत में जाने की तैयारी में है। इस बारे में नाचन भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र राणा की अध्यक्षता में लोग मंडी में सांसद रामस्वरूप शर्मा से भी मिले। सांसद ने इन लोगों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी। गैस एजेंसी के लिए आवेदनकर्ता देश राज शर्मा, रविंद्र राणा और भरत कुमार ने बताया कि उन्होंने फार्म सही भरे हैं और कंपनी के ऑनलाइन सिस्टम ने उनके फार्म सबमिट भी किए हैं। बावजूद इसके उनके नाम ड्रा लिस्ट में क्यों नहीं आए। रविंद्र राणा ने बताया कि करसोग और कांगड़ा के आवेदनकर्ताओं के नाम ड्रा लिस्ट में आ गए लेकिन चैलचौक के स्थानीय निवासियों के नाम लिस्ट से गायब पाए गए। जिससे इंडियन ऑयल कारपोरेशन की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में आ गई है। मंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने चैलचौक के आवेदनकर्ताओं की शिकायत मिलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में इंडियन ऑयल कारपोरेशन से जवाब तलबी की जाएगी। रविंद्र राणा ने कहा है कि वे इस बारे में कंपनी के खिलाफ कोर्ट में जा रहे हैं। इस बारे में जब आईओसी के मंडी कार्यालय में संपर्क करना चाहा तो आईओसी प्रभारी ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें