मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में बुधवार को निजी कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी प्रवीण धीमान ने बताया कि संस्थान में एमएमवी, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वायरमैन, डीजल मेकेनिक, आरएसी, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक ट्रेडों के लिए साक्षात्कार लिया गया। इसमें 144 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 35 अभ्यर्थियों का चयन बीवॉक कार्यक्रम के लिए किया गया। कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को प्रथम वर्ष में 26,128 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। दूसरे वर्ष में 28,095 रुपये प्रतिमाह व तीसरे वर्ष में 30,343 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके साथ चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी के साथ-साथ स्नातक करने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। प्रधानाचार्य अजेश कुमार ने बताया कि कंपनी की ओर से विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के उपरांत 35 अभ्यर्थियों का चयन बी वॉक कार्यक्रम के लिए किया गया। संवाद