सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर में इस बार स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में इनामों की खूब बारिश हुई। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के प्रभारी एवं नागरिक अस्पताल के प्रभारी डॉ. चमन सिंह ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग ने इस प्रतियोगिता का आयोजन नलवाड़ मेला समिति के सहयोग से किया है। इसमें स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता को आयु वर्ग के हिसाब से तीन श्रेणियों में बांटा। इसमें 1 से 2 वर्ष आयु वर्ग में कदामिनी पुत्री विवेक ने प्रथम, नायारा पुत्री परीक्षित ने दूसरा और रीधिका पुत्री विशाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 2 से 3 वर्ष आयु वर्ग में अंशिका पुत्री नरेश ने प्रथम, गौरविका पुत्री गौरव ने दूसरा और अर्शलन पुत्र गुफरन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग में प्रज्ञन्य पुत्री जितेंद्र ने प्रथम, अदविदया पुत्री आशीष ने दूसरा और सृजल पुत्री दीपक ने तीसरा स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 1 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को शामिल किया गया। इसमें इशानी पुत्री अशोक ने प्रथम, चैतन्य पुत्र कृष्णा ने दूसरा और सार्थक पुत्र सचिन ने तृतीय स्थान अर्जित किया। कार्यक्रम के समापन पर राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला के चेयरमैन एवं एसडीएम डॉ. अमित कुमार शर्मा की पत्नी शिवानी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता बच्चों को सम्मानित किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रामेश्वर शर्मा मेल हेल्थ सुपरवाइजर, भावना फीमेल हेल्थ सुपरवाइजर, जमुना देवी और कृष्णा देवी निर्णायक मंडल की भूमिका में रहीं। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में 1 से 3 साल तक के आयु वर्ग के डॉ. चमन सिंह ठाकुर, इंद्रावती, सपना देवी और दया तथा 3 से 5 साल आयु वर्ग तक के बच्चों में डॉ. जितेंद्र रूदकी, कृष्ण पाल शर्मा, मोहिनी और लज्जा देवी निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे।
000