फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन की चपेट में आया ट्रैक्टर, चालक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। स्नीहन-बटवाड़ा मार्ग पर शनिवार दोपहर बाद एक ट्रैक्टर भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए बिलासपुर स्थित जोनल अस्पताल ले जाया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर सलापड़ पुलिस चौकी का दल मौका पर पहुंच गया है। देर शाम तक इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि हादसा भूस्खलन के कारण हुआ है। घायल को उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका बयान दर्ज करने के लिए पुलिस दल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिस समय भूस्खलन हुआ ट्रैक्टर चालक थोड़ी ही दूर बैठा खाना खा रहा था। जिस पर एक छोटा पत्थर गिरने से वह घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें