मंडी। शिवरात्रि मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित तीन दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में कांगड़ा ने कुल्लू को पराजित किया। कांगड़ा के खिलाड़ियों ने 56 गोल दागे जबकि कुल्लू के खिलाड़ी 35 स्कोर ही कर पाए। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबलों का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में हमीरपुर ने ऊना को 78-70 से पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल पंजाब और कांगड़ा के मध्य होना था लेकिन बारिश के कारण यह मैच नहीं हो सका। अब मौसम साफ होने पर मैच का आयोजन होगा। इस दौरान राज्य बास्केटबाल के चेयरमैन खुशी राम गर्ग, सचिव अशोक, बास्केटबाल प्रशिक्षक सतिंद्र कुमार, कमलेश ठाकुर व निर्णायक मंडल के अधिकारी मौजूद रहे। यह जानकारी मंडी बास्केटबाल के प्रेस सचिव कमलेश ठाकुर ने दी।
00