फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन बढ़ाने के लिए सीएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल की मिड-डे मील वर्करों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। मिड-डे मील वर्कर प्रधान राजकुमारी ने बताया है कि हिमाचल में 24 हजार महिलाएं इस कार्य में लगी हुई हैं। इनको मात्र 1800 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। केरल जैसे राज्यों में 15 हजार प्रतिमाह दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बजट में सीएम ने सभी वर्गों का ध्यान रखा पर मिड-डे मील वर्करों की अनदेखी की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से गुहार लगाई है कि वर्करों का मानदेय बढ़ाया जाए। इस अवसर पर कमला, विमला, सत्या, मुरतु, मीना, लता, आशा, मीरा, मीना सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें