फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले के खिलाफ मंडी में गरजे पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पुलवामा में शहीद हुए जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए जिले के पूर्व सैनिकों ने सरकार से आवाज बुलंद की है। सोमवार को मंडी में भारी संख्या में एकत्रित होकर जिलेभर के सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने एक रोष रैली निकाली। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। पूर्व सैनिकों के जोरदार नारों से छोटी काशी गूंज उठी। उन्होंने एडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई की कि सरकार जल्द से जल्द पाकिस्तान पर कार्रवाई करे और शहीदों के परिवारों को इनसाफ दिलाया जाए। इस रैली में सीआरपीएफ, एक्स सर्विसमैन लीग वेलफेयर एसोसिएशन और डिफेंस वीमैन वेलफेयर एसोसिएशन की सदस्यों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों कै. एचआर शर्मा, ब्रिगेेेडियर पीके भल्ला, भूप सिंह सकलानी व अन्य पूर्व सैनिकों ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने सरकारों को चेताया कि दुश्मन देश के खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि शहीदों के परिवारों को इनसाफ मिल सके। इस मौकेपर कै. आरके ठाकुर, कै. डीडी ठाकुर, सूबेदार भूपेंद्र सिंह, कै. एमएस कटोच, चुन्नी लाल, रोशन लाल, विजेंद्र ठाकुर, जोगिंद्र गुलेरिया, दीप कुमार शर्मा और डिफेंस वीमैन वेलफेयर एसोसिएशन की प्रधान आशा ठाकुर सहित कई पूर्व सैनिक और महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें