फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैहरा में लक्ष्मी नारायण देवता के मंदिर का प्रतिष्ठा कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मी नारायण की मंदिर प्रतिष्ठा में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

लोगों ने नाटी का भी किया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बालीचौकी (मंडी)। सराज घाटी नैहरा के आराध्य देवता लक्ष्मी नारायण मंदिर का प्रतिष्ठा कार्यक्रम सोमवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर देवता का आशीर्वाद लिया। पुरोहित रणजीत शर्मा ने बताया कि मंदिर को देव कमेटी के सदस्यों और लोगों के सहयोग से दस माह में तैयार किया गया, जिसमें लोगों ने पैसे के साथ-साथ काम करके भी सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि लाखों रुपये की लागत से इस मंदिर का निर्माण किया गया है। इस देव कार्य में लक्ष्मी नारायण देवता के रथ के साथ छांजणु देवता का निशान अर्थात देवता की छड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहती है, जिसके बिना यह देव कार्य पूर्ण नहीं होता है। यह देव कार्य इसलिए विशेष था क्योंकि देव कार्य के दौरान लक्ष्मी नारायण देवता नैहरा को अपना नया गूर मिला। इस दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए नाटी और धाम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण देवता नैहरा के कारदार डोला राम, गूर तिलक राज, पुजारी जय सिंह, भंडारी कुंदन लाल, काईथ भूप सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें