फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों पर अमल न होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सुंदरनगर इकाई ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। विद्यार्थी परिषद के संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के जिला संयोजक सचिन चौधरी ने बताया कि 2 फरवरी को विद्यार्थी परिषद ने प्रदेशभर में अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया था। प्रदेश सरकार की ओर से अभी तक मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। इसके विरोध में मंगलवार को सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि परिषद की जो मुख्य मांगें है, उनमें आउटसोर्स नीति को समाप्त कर उपयुक्त प्रक्रिया से विभागों में रिक्त पद भरे जाएं। केंद्रीय विवि का जल्द शिलान्यास, अस्थायी परिसरों में मूलभूत सुविधाएं देने, नियामक आयोग और निजी विवि में भ्रष्टाचार एवं शिक्षा के व्यापारीकरण पर रोक लगाने की मांग रखी गई है। कृषि विवि पालमपुर और बागवानी विवि नौणी में फीस को कम करने, छात्रवृत्ति घोटाले की जांच सीबीआई से जल्द शुरू करवाने के लिए कहा गया है। परिषद ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की मांग भी उठाई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने सरकार से मांग की कि मांगों को जल्द पूरा किया जाए। अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खुशबू गुप्ता, इकाई सचिव विनय ठाकुर, परीक्षित, नरेंद्र कुमार, केवल कृष्ण, सिद्धांत, सतीश, अनिल, सुरेंद्र कुमार, हर्ष, आशा, राहुल और अवतार सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें