फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायला व आसपास की पंचायतों के लिए बनेगी 52 करोड़ की पेयजल योजना: राकेश जंवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
52 करोड़ से बुझेगी लोगों की प्यास
विज्ञापन

बायला और आसपास की पंचायतों के लिए बनेगी पेयजल योजना: जंवाल
योजना का प्राक्कलन तैयार क मंजूरी के लिए सरकार को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। बायला और आसपास की पंचायतों के लिए शीघ्र ही लगभग 52 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ी पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी विधायक राकेश जंवाल ने बुधवार को सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बायला में जनसभा को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि पेयजल योजना बनने से क्षेत्र के लोगों को समुचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा। योजना का प्राक्कलन बनाकर स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि बायला क्षेत्र के लिए शीघ्र ही पथ परिवहन निगम की बस सेवा चलाई जाएगी, ताकि लोगों को यातायात की सुविधा उपलब्ध हो सके। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास की चर्चा करते हुए राकेश जंवाल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने दस माह के कार्यकाल में करोड़ों रुपये की विकास योजनाएं आरंभ की हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 12 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से सुंदरनगर में मातृ-शिशु अस्पताल और 12 करोड़ रुपये की राशि महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक कॉलेज में कलस्टर यूनिवर्सिटी भवन के लिए मंजूर की है। सुंदरनगर के ललित चौक पर पार्किंग के निर्माण के लिए 6 करोड़ 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विश्राम गृह चौक पर भूमिगत पैदल रास्ते, ललित चौक पर फुटओवर ब्रिज का भी शीघ्र ही निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बायला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 3 लाख रुपये और हैंडपंप लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भूमि उपलब्ध होने पर कांगरी तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत बायला के प्रधान देस राज ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। पंचायत समिति के अध्यक्ष सोहन लाल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर पंचायत समिति के सदस्य जीत राम, मुकेश चंदेल, घनश्याम वर्मा, कर्मचंद चोपड़ा, बृज लाल, मस्त राम, सपना देवी, एसएमसी प्रधान राजकुमारी और रिंकू राम सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें