गोहर (मंडी)। राज्य सहकारी बैंक शाखा गोहर से कैश मामले में गिरफ्तार हुए बैंक कैशियर को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वीरवार को राज्य सहकारी बैंक शाखा गोहर के कैश काउंटर पर तैनात कैशियर मूल राज लंच के समय सात लाख रुपये से अधिक की राशि लेकर फरार हो गया था। जानकारी के अनुसार आरोपी बैंक कैशियर पंडोह गया और उसके बाद मनाली पहुंच गया। यहां परिवार और पुलिस से संपर्क होने पर आरोपी ने शनिवार को खुद पुलिस थाना गोहर पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसे रविवार को उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी गोहर अशोक कुमार वत्सल की अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी बैंक कैशियर मूल राज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार वालिया ने आरोपी बैंक कैशियर को अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजने की पुष्टि की है।