करसोग (मंडी)। विद्या भारती के संचालित सरस्वती विद्या मंदिरों की 31वीं उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता का आयोजन नाभा, पंजाब में 30 सितंबर से 2 अक्तूबर तक किया गया। इसमें उत्तर भारत के 9 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर तत्तापानी की छात्रा रिया सिंह ने भी भाग लिया। रिया सिंह ने ऊंचीकूद जूनियर वर्ग में भाग लिया। इसमें रिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। तत्तापानी पहुंचने पर प्रबंधन समिति, परिवारजनों, विद्यालय स्टाफ और स्थानीय जनता ने उसका ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। प्रधानाचार्या ने बताया कि रिया ने विद्यालय का ही नहीं बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। सभी ने रिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।