फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौवीसेरी-चैलचौक रूट बंद करने पर बिफर गए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। मंडी से मौवीसेरी-चैलचौक वाया मझवाड़ रूट पर चलने वाली बस के बंद होने पर ग्रामीण बिफर गए हैं। इस रूट को चलाने के लिए पहले सायरी में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद परिवहन विभाग ने मझोल बस का रूट नेरचौक से बदल कर वाया मझवाड़ मौवीसेरी कर दिया था। अब परिवहन विभाग ने इस बस को बंद कर दिया है और इसे फिर नेरचौक होते हुए चलाया जा रहा है। इससे मझवाड़ से मौवीसेरी तक की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित लोगों ने परिवहन विभाग पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। मांग उठाई है कि जल्द मौवीसेरी चैलचौक वाया मझवाड़ बस चलाई जाए। ऐसा न होने की सूरत में ग्रामीणों ने मौवीसेरी में अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन और चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। उधर, इस बारे में परिवहन विभाग के आरएम मंडी गोपाल शर्मा ने कहा कि मझोल बस के रूट को बदलने का काफी विरोध हुआ, जिसके बाद उसे पुराने रूट पर ही चलाना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि मंडी से गोहर कासन जाने वाली बस को शीघ्र ही वाया मौवीसेरी-मझवाड़ रूट पर चलाया जाएगा। इससे लोगों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें