फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदंरनगर ने पंडोह को हराकर जीता हॉकी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा(मंडी)। खेलें हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और खेलें ही हमें अनुशासन का अनुसरण करने के लिए प्रेरित करती हैं। यह बात सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कही। सांसद राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में जिला स्तरीय अंडर-19 वर्ष की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर सांसद ने स्कूल में तीन सोलर लाइटें व हैंडपंप को मोटर से संचालित करने का एलान किया। अंत में सांसद ने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में हॉकी का खिताब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुदंरनगर ने पंडोह को हराकर अपने नाम किया। फुटबाल प्रतियोगिता में सुंदरनगर स्कूल विजेता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला(बाल) मंडी उपविजेता रहा। बास्केटबाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) सरकाघाट विजेता, एंग्लो पब्लिक स्कूल मंडी उपविजेता रहा। हैंडबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बखरोट विजेता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग उपविजेता रहा। बाक्सिंग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गगल विजेता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर (बाल) उपविजेता रहा। जूडो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्वाल विजेता , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगला उपविजेता रहा। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 42 स्कूलों के 512 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें