करसोग (मंडी)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ आयुर्वेद हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय सम्मेलन नाहन में हुआ। इसकी अध्यक्षता अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ आयुर्वेद के राज्य अध्यक्ष गोबिंद बरागटा ने की। प्रेस सचिव राजेश ठाकुर ने बताया कि इस सम्मेलन में प्रदेशभर से 150 लोगों ने भाग लिया तथा 2018 में भर्ती हुए 229 आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट का स्वागत किया। इस दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का राज्यस्तरीय चुनाव भी करवाया गया। इसमें मंडी जिले से रूप लाल वर्मा को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ आयुर्वेद के बैनर तले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस सम्मेलन में जिला सिरमौर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष देश राज देवा ने सबका स्वागत किया। इसके बाद तमाम कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की गई, जिसमें आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट को ग्रेड पे 4200 दिलवाने, मिडवाइफ को प्रमोशन करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग सरकार से की गई। इस बैठक में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ आयुर्वेद जिला शिमला के प्रधान अमृत नेगी के साथ तमाम जिलों से आए हुए साथियों ने विचार रखे।
000