फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंजैहली में 674 खिलाड़ी छात्राएं दिखाएंगी दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
जंजैहली (मंडी)। अंडर 14 आयुवर्ग की स्कूली छात्राओं की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन परमार ने किया। प्रतियोगिता में मंडी जिले के 21 खंडों की 674 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में चार दिनों तक छात्राएं राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंजैहली के खेल मैदान में अपना जौहर दिखाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि खेल ही हमारे जीवन को सुव्यवस्थित और अनुशासनात्मक बनाता है। उन्होंने शिक्षकों से अनुरोध किया कि वह कुछ ऐसा कर जाएं कि विद्यार्थी उनके दिए ज्ञान को हमेशा याद कर सफलता की ओर निरंतर अग्रसर होते रहे। उन्होंने जंजैहली और बगस्याड़ के अस्पतालों में चल रही रिक्तियों को भरने का आश्वासन दिया। कहा कि 723 नर्सें हिमाचलभर में आने वाले सात महीनों में नियुक्त की जाएंगी। इस खेल कूद प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए उन्होंने स्वैच्छिक निधि से 51000 रुपये प्रदान किए। कार्यक्रम का समापन 4 सितंबर को उपायुक्त मंडी ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर करेंगे। इस अवसर पर गुलजारी लाल, ललित शर्मा, रोशन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें