मार्चपास्ट में कड़कोह स्कूल ने मारी बाजी
शिक्षा खंड साईगलू खंड की अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद स्पर्धा शुरू
सांसद राम स्वरूप ने किया शुभारंभ, 17 विद्यालयों के 268 खिलाड़ी ले रहे भाग
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। शिक्षा खंड साईगलू खंड की अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद रामस्वरूप शर्मा ने किया। यह प्रतियोगिता 21 जून तक चलेगी। इसमें 17 विद्यालयों के 268 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रधानाचार्य यादविंदर कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें खेल को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने ननांवा विद्यालय के मंच की छत निर्माण के लिए एक लाख सांसद निधि से देने की घोषणा की। मार्च पास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कड़कोह ने प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ननांवा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर, मंडल सचिव राजेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा महेश सिपहिया, जिला महामंत्री युवा मोर्चा प्रशांत शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत मराथू नर्वदा शर्मा, प्रधान सुभाष ठाकुर, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता नंदलाल सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।