फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए 33 संभावित खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मंडी जिले की अंडर-19 टीम के लिए रविवार को सुंदरनगर के बहुतकनीकी खेल मैदान में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें मंडी टीम के कैंप के लिए संभावित 33 खिलाड़ी चुने गए। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सचिव प्रवीण सेन ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में चिन्मय जम्वाल, गिरीश ठाकुर, लोकेश चौहान, प्रशांत बक्शी, शिवम शर्मा, विक्रांत बक्शी, ध्रुवराज सिंह, सुमित कुमार, तरनदीप सिंह, प्रियांश, शोराज, एरिक ठाकुर, रितिक ठाकुर, कश्मीर सिंह, हिमांशु भारद्वाज, रिचल शर्मा, उत्कर्ष राणा, हिमांशु राणा, पुष्पराज, योगेंद्र ठाकुर, शुभम सेन, देवेन, सारंग गुलेरिया, अक्षय कुमार, विशाल ठाकुर, मोहित ठाकुर, धीरज भारद्वाज, आर्यन ठाकुर, अभिषेक, अर्जुन, हर्ष कौशल, साहिल ठाकुर, कार्तिक सिंह और देवेश कुमार शामिल है। चयनित खिलाड़ियों का कोचिंग कैंप आईआईटी कमांद में 18 अप्रैल सुबह 10 बजे से लगेगा। जिसमें क्रिकेट कोच कौल सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। कैंप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर मंडी टीम चयनित की जाएगी। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के संयुक्त सचिव रविकांत जम्वाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें