फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूभू जोत टनल निर्माण को मिली मंजूरी, डीपीआर को लगाए टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण भूभू जोत टनल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। टनल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इससे अब जोगिंद्रनगर से कुल्लू की दूरी 60 किमी कम हो जाएगी। वहीं, सैन्य सुरक्षा की दृष्टि से सेना को एक वैकल्पिक मार्ग भी मिल जाएगा। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने केंद्र से मंजूरी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस टनल का सीएम जयराम ठाकुर शिलान्यास करेंगे। इस टनल की डीपीआर तैयार करने के लिए टेंडर लगाए जा चुके हैं। जिससे टनल की लागत भी जल्द पता जाएगी। वहीं, जलोड़ी जोत टनल की डीपीआर भी तैयार कर ली गई है। पधर उपमंडल की सिल्हबुधानी पंचायत के भूभू गांव से कुल्लू जिला के जोत तक इसका निर्माण होगा। पधर में सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि जलोड़ी जोत टनल का निर्माण 10 हजार करोड़ की लागत से किया जाएगा। वहीं, अब भूभू जोत टनल की डीपीआर तैयार कर जल्द आधारशिला रखी जाएगी। इस टनल का निर्माण एनएचएआई ही करेगी। जिससे इमरजेंसी के हालात में वैकल्पिक मार्ग सेना के लिए उपलब्ध हो सकेगा। इसके अलावा टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, कोटरोपी जैसी आपदा की स्थिति में यह वैकल्पिक मार्ग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें