फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहर पंचायत समिति चेयरमैन की कुर्सी खतरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद गोहर पंचायत समिति अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव पारित करने की रणनीति तेज कर दी है। पंचायत समिति के चेयरमैन पद पर वर्तमान समय में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष नीलमणी ठाकुर कार्यभार देख रहे हैं। नाचन भाजपा कांग्रेस समर्थित चेयरमैन को कुर्सी से उतारने की तैयारी में है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गठजोड़ करना शुरू कर दिया है। भाजपा पंचायत समिति गोहर की कुर्सी पर भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्य को बतौर चेयरमैन देखना चाहती है। जिसको लेकर भाजपा ने कवायद तेज कर दी है। वर्तमान समय में 9 कांग्रेस और 8 भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्य गोहर पंचायत समिति में है। पंचायत समिति उपाध्यक्ष दीवान चंद गुप्ता ने अपने पद से पहले ही त्यागपत्र दे दिया है। अब भाजपा की सरकार बनने के बाद गोहर पंचायत समिति अध्यक्ष को बदलने की कवायद जोर पकड़ रही है। सरोआ से इंद्र ठाकुर और कांढा बगस्याड़ से चमन ठाकुर इस समय भाजपा की ओर से पंचायत समिति चेयरमैन की रेस में बताए जा रहे हैं। गोहर पंचायत समिति में नाचन और सिराज को मिलाकर कुल 17 पंचायत समिति सदस्य हैं। बताया जा रहा है कि नाचन के विधायक विनोद कुमार मुख्यमंत्री से मशविरा करने के बाद ही गोहर पंचायत समिति के चेयरमैन के नाम पर मोहर लगाएंगे। उधर, वर्तमान पंचायत समिति चेयरमैन नीलमणी ठाकुर ने कहा है कि भाजपा बताए कि किसको चेयरमैन बनाना है। वे उस व्यक्ति के नाम पर सहमति जताकर अपने पद से त्यागपत्र देने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि आगामी 23 जनवरी के बाद भाजपा बीडीसी सदस्यों से बैठक कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें