फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में हाइवे किनारे शुरु हुआ पार्किंग का निर्माण कार्यर्

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर शहर में हाईवे किनारे निर्मित की जा रही पार्किंग का दो माह से ठप पड़ा काम शुरू हो गया है। रेस्ट हाउस चौक से लेकर सिनेमा चौक तक के दायरे में पार्किंग बनाने के लिए सड़क किनारे की गई कटिंग की जगह अब कंक्रीट भर दिया गया है। वहीं, पुराने बस स्टैंड से रेस्ट हाउस चौक तक पार्किंग निर्माण करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। सड़क किनारे की गई कटिंग को भरने के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है। सुंदरनगर शहर में दिनों-दिन बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए नगर परिषद करीब दो करोड़ की लागत से दर्जनभर स्थानों पर पार्किंग का निर्माण कर रही है। अक्तूबर माह की शुरुआत में पार्किंग निर्माण का कार्य कर रहे ठेकेदार ने हाईवे किनारे कटिंग तो कर दी गई। लेकिन उस पर कंक्रीट की सोलिंग नहीं की गई थी। पार्किंग के लिए की गई कटिंग के कारण हाईवे किनारे सड़क छह इंच तक नीचे हो गई थी। जिस कारण सड़क पर खासकर रात को रोजाना ही वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे थे। दो माह से निर्माण कार्य बंद होने का मामला अमर उजाला ने 11 दिसंबर के अंक में हाईवे किनारे निर्माणाधीन पार्किंग दे रही हादसों को न्योता नामक शीर्षक के साथ समाचार प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। जिसके बाद हरकत में आए नगर परिषद के अमले ने पार्किंग निर्माण का ठेका लेने वाले ठेकेदार को लताड़ लगाते हुए काम को तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। जिसके परिणामस्वरूप अब ठेकेदार ने कार्य शुरू कर दिया और कटिंग की गई जगह पर कंक्रीट डालनी आरंभ कर दी है। इसके बाद पार्किंग स्थल पर टाइलें लगाने का कार्य किया जाएगा। इधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि हाईवे किनारे पार्किंग निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को जल्द वाहन खड़े करने की सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें