पधर (मंडी)। नेता जी सुभाष चंद्र स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर के छात्र छात्राओं का जिला मंडी की हटगढ़ पाठशाला में आयोजित विज्ञान मेला में बेहतरीन प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद सभी होनहार छात्र प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा की अगुवाई में संस्थान लौट गए। सोमवार को स्कूल पहुंचने पर संस्थान की ओर से उनका स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने बताया कि विद्यालय के छात्र अमन ठाकुर ने मैथमेटिकल ओलंपियाड में वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। एक्टिविटी में दिव्यांशी और माडल में आशीष शर्मा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अमन और अभिषेक ठाकुर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साइंस स्किट में विद्यालय के छात्र द्वितीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।