फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगो का गहरा में तेंदुए के हमले से बाल-बाल बचे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टिहरा (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की ग्रयोह पंचायत के कांगो का गहरा में तेंदुए के आतंक से लोग परेशान हैं। शनिवार देर शाम ढलते ही यहां पर तेंदुआ दिखा। तेंदुआ घरों के नजदीक आम रास्ते पर बैठा था। यहां पर एक ग्रामीण ने शोर मचाकर रास्ते से गुजर रहे लोगों को तुेंदए के बार में सूचित किया। स्थानीय लोगों बख्शी राम, शीला देवी, विनोद कुमार, अजय कुमार, मंजीत कुमार, चमेल सिंह, विधि चंद, मनीष कुमार, विक्रम कुमार, कृष्ण चंद, ज्ञान चंद, शीला देवी, नीलम कुमारी, पंकज कुमार, बलबीर सिंह गुलेरिया, गीता देवी, संजय कुमार, कमला देवी, अजय कुमार, कमला देवी, महेंद्र सिंह, धनी राम ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से यह समस्या पेश आ रही है। अब जल्द ही स्कूल भी खुलने वाले हैं। यदि यह तेंदुआ जल्द नहीं पकड़ा गया तो बच्चों को अकेला स्कूल भेजना भी मुश्किल हो जाएगा।
वन विभाग के डिप्टी रेंजर धर्म सिंह ने बताया कि मामला उच्च अधिकारियो को प्रेषित किया जाएगा। जल्द की पिंजरा लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें