फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बीबीएमबी के सुपरवाइजर से 261 ग्राम चरस बरामद

Wed, 27 Aug 2025 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार दोपहर को गांव समसोह में एक घर में रेड मार कर 261 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी अभिषेक (25) बीबीएमबी सुंदरनगर में पार्ट टाइम सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कमरे से चरस बरामद हुई। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। एसएचओ रजनीश ने बताया कि आरोपी के नेटवर्क की बैकवर्ड और फारवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें