फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीणा स्कूल में एसएमसी अध्यक्ष बने लालमन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय उच्च पाठशाला बीणा में सोमवार को स्कूल प्रबंधन समिति के चुनाव मुख्य अध्यापिका कुसुमलता की अध्यक्षता में हुए। इसमें लालमन को प्रधान चुना गया। इसके साथ ही इंदिरा देवी, सोनू देवी, यशोदा देवी, हिमाचली देवी, नरोत्तम राम, लता देवी, नीमा देवी, निर्मला देवी, धनीराम व रामदेई को सदस्य चुना गया। वार्ड मेंबर हिम्मत राम को मनोनीत सदस्य बनाया गया है। मुख्य अध्यापिका कुसुमलता समिति की पदेन सचिव होंगी। शिक्षक वर्ग से अनिल ठाकुर और रिंपी राघवा को सदस्य बनाया गया है। अभिभावकों और अध्यापकों ने स्कूल की बेहतरी के लिए विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। इस मौके पर अध्यापक डॉ. राकेश शर्मा, बबिता कुमारी, भावना देवी, बलिंद्र दत्त, भेख राम और रूप लाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें