फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा ने सिरमौर को पारी और 119 रन से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की ओर से आयोजित अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में चंबा और सिरमौर के बीच मैच खेला गया। इसमें चंबा ने एक पारी और 119 रनों से जीत हासिल की है। चंबा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पूरी टीम पहली पारी में 68 ओवर में 364 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें मोक्ष ने शानदार 151 रन, सक्षम ठाकुर ने 62 और सुकृत ने 56 रन का योगदान दिया। सिरमौर टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अक्षित कंवर ने 5 विकेट, यशवंत, उज्ज्वल और अचल देव ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में सिरमौर की टीम पहली पारी में 87 रन बना कर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलते हुए सिरमौर की पूरी टीम 158 रन पर आउट हो गई। सिरमौर की ओर से दूसरी पार में यशवंत ने 47 रन, तनिष्क ने 27 रन, आर्यन देव ने 30 रन और कार्तिक ने 33 रन बनाए। चंबा की तरफ से दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए देवेश गुलाटी ने 6 विकेट और मोक्ष ने 2, सुकृत और अभिनव ने एक-एक विकेट लिया। मैच में चंबा ने एक पारी और 119 रन से जीत दर्ज की। मैच में जीत के साथ चंबा को 8 अंक मिले हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के संयुक्त सचिव रविकांत जंवाल ने बताया कि चंबा का अगला मैच 10 अप्रैल को लाहौल एवं स्पिति की टीम से होगा। सिरमौर की टीम अगला मैच कुल्लू के साथ बिलासपुर के लुहणू मैदान में होगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें