फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अख बुआ तो बचा के डूब बाणिये.... पर कुलविंद्र ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले की पांचवीं और आखिरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक कुलविंद्र बिल्ला और हिमाचली लोक गायक नरेंद्र ठाकुर, हेमंत शर्मा ने प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। गायक कुलविंद्र बिल्ला ने जहां एक के बाद एक पंजाबी गीत पेश किए, वहीं नरेंद्र ठाकुर ने पहाड़ी गीतों से समा बांधा। इससे पूर्व संध्या का आगाज सूरजमणि के शहनाई वादन से हुआ। पंजाबी गायक कुलविंद्र बिल्ला ने अख बुआ तो बचा के डूब बाणिये तू इश्क दे लुटे नजारे नी, नी आ गया यैरा दा मैनू फोन, सजना तेरे नैण फरेबी मेरे ते जादू कर दे, देख लगी है मैनू पीछे मुड़ के, उदा जून दी छुट्टिया बीच भूआ घर आणा, कई दिन होया तैनू किता सी सवाल नी, फ्लोरोसेंट सूट जटिये जिने कहे बनवा दू, चन तो भी सोना तेरा मुंह नखरो, तेरी मेरी नी कहानी गल छेड़ा कोई पुरानी, लगे किसी परी दा स्वरूप सोनिये और मैं आज तो होया है तेरा... गीत गाकर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया। लोक गायक नरेंद्र ठाकुर ने झूरी, ओ रीनू ओ रीनू, शाऊरा लाना तेरे ग्रां, बोतला फूटी हाए रे नातिया, बंगा चुटी ओ सरला और रोक भाविये रोक भाविये... गीत पेश कर हिमाचल की संस्कृति से सबको रू-ब-रू करवाया। लोक गायक हेमंत शर्मा ने सूने रा तेरा झुमका इंद्रा डालिये, तेरा मेरा प्यार कमली, होब्बे लालिये हो, चाल ठुमके वाली, सच बलो सून बबली व नॉन स्टाप नाटियां गाकर सबका मनोरंजन किया। इसके अलावा संध्या में हास्य कवि हरबंस अरोड़ा, अभिषेक पटियाल, गीता ठाकुर, हितेश शर्मा, मोहित गर्ग, भानु प्रिया, किरण चौहान, रीना ठाकुर, इंदुबाला, नवीन, रंजीत सोनी, सूरम सिंह, रामेश्वर शर्मा, निधिका सकलानी, स्वर्ण म्यूजिकल ग्रुप, विजय सोनी, रोहित, उपेंद्र कुमार, घनश्याम, जीत राम ठाकुर, मंगल चंद, अलंकार, जीतू सांख्यान, सुभाष राणा, कुलदीप कुमार, सपना देवी, सुरभि, कुलभूषण चब्बा, अजय कुमार, विजय कुमार, नीवा शर्मा, शांति, अनुराधा शर्मा, रमेश कुमार, संजय कुमार और सोहन लाल ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें