सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल नहर में धनोटू के पास वीरवार सुबह एक महिला पांव फिसलने से नहर में जा गिरी। महिला को नहर में बहते देख वहां पास ही तैनात पुलिस जवान ने अपनी जान पर खेलकर महिला को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार लुहाखर निवासी महिला वीरवार सुबह धनोटू के पास नहर किनारे से पैदल जा रही थी। इसी बीच महिला का पांव फिसलने से नहर में गिर गई। नहर की सुरक्षा में तैनात आईआरबी बटालियन जंगलबैरी के हेड कांस्टेबल विशाल ठाकुर ने अपनी जान पर खेल कर महिला को नहर से सुरक्षित निकाला। महिला के नहर में गिरने की सूचना मिलने के बाद बीएसएल कॉलोनी की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद महिला को नहर से निकालकर सिविल अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। डीएसपी सुंदरनगर तरनजीत सिंह महिला को सुरक्षित नहर से निकाल लिया गया है। ब्यूरो