फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर की जनता को दिया कम समय : रामस्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी )। मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने अपने जोगिंद्रनगर एक दिवसीय दौरे के दौरान पिपली पंचायत में जनता की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री पंकज जम्वाल उनके साथ विशेष तौर पर उपस्थित हुए। रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिसके चलते वह अपने कार्यकाल में जोगिंद्रनगर क्षेत्र की जनता को कम समय दे पाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने विकास कार्यों के लिए तीन हजार करोड़ रुपये की राशि केवल मंडी संसदीय क्षेत्र को जारी की है। इस मौके पर एसडीएम अमित मैहरा, सभी विभागों के अधिकारी, उपप्रधान विनोद कुमार, संजय ठाकुर, प्रेम सिंह, मास्टर थलिया राम, दीपिका, पीडी सिंह, अर्जुन कुमार, अजय बरवाल, मनु शर्मा, अरुण बरठा, अजय सकलानी, विनोद धरवाल, जयसिंह, सूरज ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें