फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव धुनों से लंबाथाच नलवाड़ मेले का आगाज

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोहर/थुनाग/जंजैहली (मंडी)। जंजैहली घाटी के ऐतिहासिक लंबाथाच नलवाड़ मेले का शुभारंभ पारंपरिक देव धुनों के बीच हुआ। मंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने शुक्रवार को रिबन काटकर मेले का विधिवत आरंभ किया। 6 दिन तक चलने वाले लंबाथाच मेले के शुभारंभ अवसर पर सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति के परिचायक हैं। मेलों की गरिमा हम सब लोगों को मिलकर बनाए रखनी चाहिए। कहा कि लंबाथाच मेेले का स्वरूप बढ़ाया जाएगा। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश शिखर की ओर बढ़ रहा है और सीएम स्वयं हिमाचल की संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर मेला कमेटी के प्रधान चमन लाल ने मुख्य अतिथि को सम्मानित भी किया। मेला कमेटी के प्रधान चमन लाल ने कहा कि 12 सितंबर तक चलने वाले लंबाथाच मेले का समापन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे और मेले में रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल के लोक कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि राम स्वरूप शर्मा ने लंबाथाच पंचायत को विकास के लिए चार लाख रुपये देने की घोषणा की। मेले के शुभारंभ अवसर पर एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन, गुलजारी लाल, दुर्गा सिंह, भीष्म ठाकुर, पितांबर लाल, ललित शर्मा समेत अनेक गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें