जंजैहली (मंडी)। जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल का शनिवार को धूमधाम से समापन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त मंडी विकास लाबरू ने भाग लिया। उन्होंने विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किए। फेस्ट के अंतिम दिन मेलोडी ऑफ सराज के विजेता खुशवंत सिंह रहे। द्वितीय स्थान सुरेंद्र तथा तीसरे स्थान पर रवि कुमार शांडिल रहे। क्वीन ऑफ सराज में क्वीन का ताज सपना के सिर सजा। फस्ट रनरअप पूनम ठाकुर, तृतीय स्थान पर वर्षा शर्मा, कुमारी उमा राणा को ब्यूटी विद पर्पस, रिफ्रेशिंग ब्यूटी का खिताब तृप्ता ने अपने नाम किया। सराजी लोक नृत्य में महिला मंडल खमरोर प्रथम, द्वितीय स्थान पर ढीम, थाचा धार तृतीय स्थान पर रहा। रंगोली में जंजैहली की शीतल गुप्ता प्रथम रही। फूड फेस्ट में प्रथम शिवन्य सहायता समूह कटारू, द्वितीय महिला मंडल दुसाधि रहे। इस के बाद स्टार नाइट में लीला धर चौहान, तरुण कौशल तथा रमेश ठाकुर ने रंग जमा कर लोगों का मनोरंजन किया।