मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी में सीनियर विंग के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पृथ्वी दिवस 2018 में हुए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में श्रेया कक्षा दसवीं प्रथम, प्रांशु कक्षा जमा-1 द्वितीय, शगुन तृतीय और निकिता को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त इसी दिन हुए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में सुदीप कक्षा दसवीं प्रथम, श्रेया कक्षा दसवीं द्वितीय एवं स्पर्श कक्षा दसवीं को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड 2017-18 में स्वर्ण पदक विजेताओं शान्य, सुकन्या, समर, अपर्णा, मुस्कान, रजत पदक विजेता अनुष्का, मनस्वी, आकांक्षा, नम्रता, गरिमा एवं कांस्य पदक विजेता आस्था, अनन्या और अनुभव को भी प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। इन बच्चों में मुस्कान ने दूसरे लेवल की परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। इसके अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय इंग्लिश ओलंपियाड 2017-18 में आंशिका प्रथम, स्पेश ओलंपियाड में वैभव पाटिल प्रथम, आस्था कपूर द्वितीय तथा शुभेंद्रु को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें यह संदेश दिया कि ईमानदारी से किए गए परिश्रम का परिणाम हमेशा सकारात्मक होता है।