सुंदरनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले के दौरान रविवार को सुंदरनगर में क्रास कंट्री (रन फॉर फन) रेस का आयोजन किया गया। जिसे एसडीएम एवं मेला कमेटी के चेयरमैन राहुल चौहान ने लोक निर्माण विश्राम गृह से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में हुई सीनियर वर्ग की 8.5 किलोमीटर दौड़ में हटगढ़ के नागेंद्र पाल ने जीत हासिल की। जबकि 4.5 किलोमीटर महिला वर्ग में बिलासपुर की निकिता, वेटरन वर्ग में 4.5 किलोमीटर दौड़ में सुंदरनगर के अमर सिंह, अंडर-14 लड़कों में जोगिंद्रनगर के यशपाल और लड़कियों में जोगिंद्रनगर की ज्योति ने जीत हासिल की। विजेता प्रतिभागियों को मुख्यातिथि राहुल चौहान ने प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वेटरन दौड़ में भाग लेने वाले 70 वर्षीय धावक परमा राम चौधरी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मेले की खेल उप समिति के चेयरमैन एवं डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया 40 वर्ष से कम आयु वर्ग में सीनियर वर्ग की हुई दौड़ में हटगढ़ के नागेंद्र पाल ने पहला स्थान हासिल किया। जोगिंद्रनगर के अजय कुमार ने दूसरा और बिलासपुर के तरुण कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, जोगिंद्रनगर के अमित कुमार, प्रवीण कुमार, पंकज ठाकुर, पंकज कुमार, मंडी के चमन लाल, बिलासपुर के रणधीर, हटगढ़ के मनोज व मंडी के कपिल कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हुई वेटरन दौड़ में सुंदरनगर के अमर सिंह ने पहला, बनायक के विपुल सेन ने दूसरा और बल्ह के दिनेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि सुंदरनगर के ओम प्रकाश व दीपक कुमार, बलद्वाड़ा मंडी के देवेंद्र राणा, दत्ती राम, रजनीश हिमालयन और गोपाल को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। महिला वर्ग में बिलासपुर की निकिता ने प्रथम स्थान, जोगिंद्रनगर की आस्था ने दूसरा और बिलासपुर की पारुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि हटगढ़ की मंजुला, जोगिंद्रनगर की पूजा, कनलेश, अनिता ठाकुर, कुसुमा, अलका और सुंदरनगर की नेहा को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। लड़कों की अंडर-14 दौड़ में जोगिंद्रनगर के यशपाल ने प्रथम, करण ठाकुर ने दूसरा और हर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा हटगढ़ के रोहित कुमार, जोगिंद्रनगर के संदीप, मोहित, शिवांश, रवि तथा साहिल और सियोसी के अभिषेक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। अंडर-14 लड़कियों में जोगिंद्रनगर की ज्योति, अंजना, तबू, डडौर की प्रेरणा और तनु, हटगढ़ की पलक, सुंदरनगर की रिया व गौरी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर खेल समिति के सह संयोजक अनिल गुलेरिया, बीएस सेन, दिव्य प्रकाश, राजकुमार वर्मा, नरेश वर्मा, गुरबचन सिंह, सुखविंद्र सिंह खरबंदा, जितेंद्र धीमान और सुनील सेन सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।