सरकाघाट (मंडी)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन इकाई सरकाघाट की त्रैमासिक बैठक नबाही में संघ के अध्यक्ष नानक चंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मंडी इकाई के पेंशनर्स वेलफेयर संघ के अध्यक्ष हरीश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व सरकार द्वारा पेंशनरों को 5,10 व 15 प्रतिशत पेंशन भत्ते को मूल पेंशन में समायोजित करने की मांग को जमीनी स्तर पर लागू करने का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया गया। संघ ने बजट को सराहते हुए सीएम की पीठ थपथपाई है। बैठक में आगामी 30 मार्च को नबाही में पेंशनर एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और सदस्य शिरकत करेंगे। इसके लिए एक कमेटी गठित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में मंडी जिला पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश शर्मा, उपाध्यक्ष हेतराम, प्रेस सचिव प्रताप ठाकुर, सीताराम चौहान, करतार सिंह चंदेल, प्रेम कुमारी, भागीरथ शर्मा, बालम राम, रोशनलाल जसवाल, सुभाष शर्मा, गरीबदास, केके ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।