फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैड़ी स्कूल की दो छात्राएं खेलो इंडिया के लिए चयनित

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। दिल्ली में 4 फरवरी को दिल्ली में होने वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता के महाकुंभ के लिए जिला की दो पहलवान छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश की तरफ से जगह बनाई है। यह छात्राएं पैड़ी स्कूल की हैं। नवंबर में महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्कूली खेलों में इन दोनों बेटियों ने चौथा स्थान प्राप्त किया था और जिसके चलते इनका चयन खेलो इंडिया के लिए हुआ था। 12वीं कक्षा की छात्रा जयवंती और दसवीं कक्षा की छात्रा हिमानी ने राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतते हुए जिला मंडी के लिए विजेता ट्राफी भी जीती थी। प्रधानाचार्य मोहिंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि विद्यालय के डीपीई संजय यादव परशुराम अवार्डी एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान रह चुके हैं तथा उन्होंने दो साल पहले कुश्ती, जूडो, बॉक्सिंग तथा किक बॉक्सिंग खेल को विद्यालय में शुरू किया, जिसके चलते बहुत बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की तरफ से प्रतिनिधित्व किया और जिले के साथ राज्य का भी नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें