फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 लड़के-लड़कियों को ब्लैक बेल्ट से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। गोजू रियु कराटे न्यू साउथ इंडिया की ओर से सरकाघाट में कराटे प्रतियोगिता करवाई गई। इसकी अध्यक्षता तकनीकी निदेशक हंसराज ने की। इसमें 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता 8 लड़के-लड़कियों को ब्लैक बेल्ट से नवाजा गया। कराटे प्रशिक्षक संतोष कुमार ने बताया कि चार वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद सरकाघाट के 8 लड़के-लड़कियों सलोनी, आंचल, विवेक, अभिनीत, कशिश, अंकिता, निशांत ठाकुर और अंश गुलेरिया को ब्लैक बेल्ट से नवाजा गया है। यह सरकाघाट क्षेत्र के लिए जहां गौरव की बात है वहीं, युवाओं के लिए यह प्रेरणा है। यह एक कला है जिससे युवाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाते हैं। इससे शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। प्रशिक्षक पिछले 28 सालों से कराटे से जुड़े हैं तथा 5 डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल किए हुए हैं। अब तक यहां से वह 45 ब्लैक बेल्टर निकाल चुके हैं। इनमें सरकाघाट के युवा अधिक हैं। इस मौके पर विपिन कुमार, कृष्ण कुमार और दलीप राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें