मंडी। राजपूत सभा जिला मंडी की कार्यकारिणी बैठक राज माधव राय मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता कर्नल एमके मंडयाल ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल ने देशभर में प्रथम स्थान पाया है। प्रदेश के भावी कर्मधारों ने शिक्षा को को बेहतर सुविधाएं देने लिए स्कूल, कॉलेज, मेडिकल विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, पोलीटेक्निक कॉलेज, आईटीआई, इंजनियरिंग कॉलेज, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य संस्थान खोल कर घर द्वार शिक्षा प्रदान करवाई है। राजपूत सभा ने शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में अव्वल स्थान पाने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बधाई दी है। इस दौरान जिला महासचिव सीता राम, गंगा राम, ठाकुर, धनीराम ठाकुर, भवानी, सिंह, हेत राम, जगेश्वर, जगत सिंह गुलेरिया, सुभाष ठाकुर व अन्य उपस्थित रहे।