सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट मंडल भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव 2017 के लिए बनाई गई कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित होने वाले नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है। चुनावों में भाजपा के विरुद्ध कार्य करने के आरोप में संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के किसान मोर्चा के महामंत्री राजेंद्र भुट्टो व सरकाघाट मंडल भाजपा उपाध्यक्ष सुदेश कुमार चंदेल को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। मंडलाध्यक्ष रूप लाल रत्न ने कहा कि अगर भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी विरोधी कार्य करने की शिकायत आती है तो उनके विरुद्ध भी इस प्रकार से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर ने दी। जब इस बारे में जब भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जम्वाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंडल को इस प्रकार का कोई अधिकार नहीं है और न ही उनको इस बारे में कोई जानकारी है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राजेंद्र भुट्टो और मंडल उपाध्यक्ष सुदेश चंदेल ने भी इस प्रकार की जानकारी से इनकार किया है।