फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकादश रुद्र मंदिर में आज से गूंजेगा ओम नम: शिवाय

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। छोटी काशी मंडी में मंगलवार 26 फरवरी से ओम नम: शिवाय की धुन सुनाई देगी। ब्यास घाट पर स्थित एकादश रुद्र मंदिर में शिवरात्रि महोत्सव के एक सप्ताह पूर्व से ओम नम: शिवाय का जाप किया जाता है। यह आयोजन मंगलवार को होगा। इसका शुभारंभ उपायुक्त मंडी सुबह 9 बजे दीप प्रज्वलित कर करेंगे। इस दौरान 26 फरवरी से 4 मार्च तक मंदिर में अखंड ज्योति दिन रात जलेगी। जाप भी चलता रहेगा। मंदिर में दिन-रात 24 भक्त गद्दी पर बैठकर ओम नम: शिवाय का जाप अखंड ज्योति के समक्ष करते हैं। एक सप्ताह के पश्चात महाशिवरात्रि पर्व के दिन 4 मार्च को एकादश रुद्र भगवान का जलाभिषेक कर शृंगार किया जाएगा। इसके पश्चात मंदिर में दस बजे हवन, 12 बजे पूर्णाहुति और सांय चार बजे शिव का विशेष शृंगार होगा। रात्रि 8 बजे मंदिर मेें आरती और धूना के साथ 9 बजे से रात 1 बजे तक भगवान शिव की महिमा का विभिन्न मंडलियों की ओर से गुणगान किया जाएगा। पांच मार्च को मंदिर में भंडारा बांटा जाएगा। मंदिर के पुजारी स्वामी सतसुंदरम ने बताया कि कल्याणकारी साप्ताहिक जाप मंगलवार सुबह नौ बजे डीसी मंडी की ओर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें