मंडी। शिवरात्रि महोत्सव-2019 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए शनिवार को 53 कलाकारों के ऑडिशन लिए गए। यह ऑडिशन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के पड्डल स्थित टेबल टेनिस हाल में लिए गए। ऑडिशन के पहले दिन चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, शिमला, सोलन तथा सिरमौर जिलों के लगभग 53 कलाकारों ने ऑडिशन प्रक्रिया में भाग लिया। ऑडिशन में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सूरत ठाकुर, लोक संगीत कर्मी बालकृष्ण, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के संगीत प्रोफेसर मृत्युंजय तथा संगीत कर्मी व सहायक लोक संपर्क अधिकारी कुलदीप गुलेरिया रहे। एपीआरओ ने बताया इस मौके पर विभिन्न जिलों से आए सभी कलाकरों ने अपनी आवाज में बेहतर प्रस्तुति देने का प्रयास किया।