फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने नेरचौक को दी मिनी सचिवालय की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/नेरचौक। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में ओपीडी समेत अन्य योजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर सीएम जयराम ने नेरचौक वासियों को दिल खोल कर तोहफे दिए। उन्होंने कहा कि नेरचौक बड़ी तेजी से विकसित हो रहा है। लोगों से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यहां एयरपोर्ट बनेगा। साथ ही मेडिकल कॉलेज, मेडिकल विवि और नर्सिंग कॉलेज का भी शुभारंभ हो गया है। लिहाजा विकास की गति को देखते हुए यहां मिनी सचिवालय बनाया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने सरकीधार स्कूल को मिडल से हाई बनाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि यहां लोनिवि का मंडलीय कार्यालय जल्द खुलेगा। रिवालसर उपतहसील भवन कार्यालय का निर्माण भी होगा। उन्होंने लेदा में सामुदायिक भवन बनाने का भी एलान किया। उन्होंने अपने दौरे के दौरान नागचला-चकराड़ी सड़क का भूमि पूजन किया। साथ ही बड़सू में स्वचालित विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें