अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाल जोगिंद्रनगर में आयोजित जोन स्तर की अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा की अध्यक्षता में हुई। वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ू विजेता, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रुब्बल की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला जोगिंद्रनगर विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ू उपविजेता रहा। बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटरू विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला जोगिंद्रनगर उपविजेता रही। खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटरू विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला एहजू की टीम उपविजेता रही। मार्चपास्ट की ट्राफी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा के नाम रही। चार दिन तक चली प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के तीन सौ से अधिक प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने आयोजकों का प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए और विजेताओं को बधाई दी और विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य प्रकाश राठौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक की पत्नी रीमा राणा भी उपस्थित रहीं।