जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल की मसौल पंचायत के पहलून गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय मेला सोमवार को संपन्न हो गया। मेले के पहले दिन रविवार को आयोजित रात्रिकालीन सांस्कृतिक संध्या में मझारनू से विनोद, अशोक, कस से रवि, मसौली से सोनी ठाकुर, रावत म्यूजिकल ग्रुप के राकेश रावत और जोनी ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस संध्या में हिमाचल पुलिस से मनोज ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर देश भक्ति कविताओं से माहौल को देश भक्ति की तरफ मोड़ दिया। अपनी कविता कश्मीर तो रहेगा पाकिस्तान नहीं रहेगा की लोगों ने खूब सराहना की। कबड्डी प्रतियोगिता में नेर विजेता और मझारनू उपविजेता रहा। म्यूजिकल चेयर में महिला मंडल जिमजिमा विजेता और मटका तोड़ में महिला मंडल मसौली विजेता रहा। मेले का मुख्य आकर्षण कुश्ती में बलवीर बिलासपुर विजेता तथा देवेंद्र ऊना उपविजेता रहे। मुख्यातिथि मंडी के सांसद के सुक्रांति स्वरूप शर्मा की ओर से कुश्ती के विजेता को 11000 रुपये और उपविजेता को 8000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में एकल वर्ग में न्यू हिम स्पोर्ट्स क्लब के कोमल विजेता और अंकुज उपविजेता रहे। वहीं, डबल में न्यू हिम स्पोर्ट्स क्लब के कोमल और अंकुज विजेता तथा बलवीर और पप्पू उपविजेता रहे।