फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी के दिन कालाकामेश्वर मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार गिरी, पांच गंभीर

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंजैहली (मंडी)। बैसाखी के दिन कालाकामेश्वर मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी कार क्षेत्र के बाड़ा नामक स्थान पर 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गाड़ी में सवार 5 लोगों को चोटें आई हैं, जबकि एक 4 माह के बच्चे को खरोंच तक नहीं आई है। घायलों में से एक महिला को गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण मंडी के लिए रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार सुभाष गांव जारोल, चमन गांव भंवास, दीपा गांव जारोल, इंद्रा देवी गांव भंवास, मंशा देवी गांव चिउनी कार में सवार होकर थुनाग स्थित कालाकामेश्वर मंदिर जा रहे थे। साढ़े 10 बजे के करीब जब ये थुनाग से कुछ दूरी पर स्थित बाड़ा नामक जगह पर पहुंचे तो ड्राइवर सामने से आ रहे दूसरे वाहन को पास देने लगा। इस दौरान अचानक गाड़ी बंद हो गई और 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक महिला इंद्रा देवी को गंभीर रूप से घायल होने पर मंडी जोनल अस्पताल के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे की पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव चंद ने की है। उधर, एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि घायलों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें