फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर रिवालसर में लेंटर से गिरकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। लोअर ग्राम पंचायत रिवालसर के धार गांव में एक व्यक्ति की लेंटर से गिरने से मौत हो गई है। जोनल अस्पताल मंडी में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार धार गांव का छज्जू राम (58) पुत्र खिंदू राम मकान के लेंटर पर चढ़ा था। अचानक उसका पांव फिसल गया और नीचे गिर गया। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल अवस्था में परिजन उसे एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक अस्पताल रिवालसर लाए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के लिए रेफर कर दिया। मंडी पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, स्थानीय पंचायत प्रधान संजय कुमार ने बताया कि परिवार का मुखिया होने के कारण पूरे परिवार का बोझ छज्जू राम के कंधों पर था। परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा है। परिवार के दो बच्चे पढ़ाई के बाद ट्रेनिंग कर रहे हैं, जिसका खर्च वह वहन कर रहा था। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें