फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 विभागों की प्रदर्शनियां बनी मुख्य आकर्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरात्रि महोत्सव में प्रदर्शनियां बनीं मुख्य आकर्षण
विज्ञापन

मंडी। शिवरात्रि महोत्सव पर पड्डल मैदान में लगाई गई विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लोगों तक योजनाओं के संप्रेषण का केंद्र बनी हुई हैं। महोत्सव में विभिन्न विभागों के माध्यम से प्रदर्शनियां लगा कर लोगों को योजनाओं के बारे में व्यापक जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनियों के माध्यम से आवश्यक लाभकारी योजनाओं को लोगों तक पहुुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई है। महोत्सव में 33 विभागों ने प्रदर्शनियां लगाई हैं। इसमें सूचना एवं जन संपर्क, लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, भाषा एवं संस्कृति, आयुर्वेद, बागवानी, कृषि, पशु पालन, मत्स्य, उद्योग, खाद्य एवं आपूर्ति उपभोक्ता मामले, राज्य विद्युत बोर्ड, राष्ट्रीय कौशल विकास, पर्यटन, बाल कल्याण समिति, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हिम ऊर्जा, जिला बाल संरक्षण इकाई मंडी, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, मिल्क फेडरेशन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फोरेंसिक निदेशालय, भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, हिमाचल ग्रामीण बैंक तथा राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सम्मलित हैं। इसके अलावा लोक संपर्क विभाग मल्टी मीडिया वैन तथा लोक कलाकारों की कला का बेहतर सदुपयोग करके भी लोगों को लाभकारी योजनाओं से अवगत करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें