फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खखरियाना की खिना बनी वायुसेना में लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। बल्ह घाटी के खखरियाना गांव की खिना शर्मा मिल्ट्री नर्सिंग सर्विसिज की परीक्षा पास करके भारतीय वायुसेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। क्षेत्र से वायुसेना में पहली महिला लेफ्टीनेंट बनने का सौभाग्य भी इस बेटी को मिला है। उसकी इस उपलब्धि पर बल्ह घाटी में खुशी की लहर है। इनकी माता तामेश्वरी शर्मा गृहिणी हैं तथा पिता ओम प्रकाश शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीगहरी में वरिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्त हैं। उनकी जमा दो की शिक्षा यूनिटी पब्लिक सीसे रिवालसर और बीएससी नर्सिंग आईजीएमसी शिमला से हुई है। वर्तमान में एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई पीजीआई चंडीगढ़ में कर रही हैं। खिना ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। कहा कि जीवन में लक्ष्य बेहद जरूरी है। बिना लक्ष्य के परिश्रम अधूरा है। लिहाजा अगर लक्ष्य है तो मंजिल जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें