फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल क्रिकेट क्लब के सिर सजा चैंपियंस का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
विवेकानंद क्रिकेट स्पर्धा पर
विज्ञापन

रॉयल क्लब का कब्जा
फाइनल में टाइगर क्लब को दी मात, रिंकू मैन ऑफ द मैच
रॉयल क्रिकेट क्लब ने
जीती विवेकानंद क्रिकेट स्पर्धा
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट (मंडी)। एबीवीपी इकाई सरकाघाट की ओर से आयोजित स्वामी विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला टाइगर क्लब और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में आरसी ठाकुर ने शिरकत की। बेहद रोमांचक मुकाबले में टाइगर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित ओवर में 69 रन बनाए। 70 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब की टीम ने 9 ओवर में ही मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। रॉयल क्रिकेट क्लब की ओर से रिंकू ने 27 रन की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच रहे। इस अवसर पर प्रांत सह सचिव विशाल सकलानी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं की प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना है। इकाई अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा कि अनेक कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह प्रतियोगिता सफल हुई है। इसमें 32 टीमों ने भाग लिया जोकि एक उपलब्धि है। इस मौके पर प्रिंस, सुमित, रितिका, सचिन, अनुभव, विशाल, विजय के साथ-साथ अन्य कार्यकर्ता एवं लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें